सोनप्रयाग। आज “सड़क सुरक्षा माह” व नशामुक्ति अभियान के तहत कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर में स्कूली छात्रों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं नशे के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु छात्रों को जागरुक किया गया। इस अवसर पर मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह व साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी के साथ-साथ नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध सभी को एकजुट होकर नशे के दुष्परिणामों के बारे में अपने अपने निकट संबंधी लोगों को भी जागरुक करने की अपील की गई। इस अभियान के तहत स्कूल में छात्रों को पम्पलेट्स वितरित किए गए। जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ व छात्र-छात्राएं सहित थाना प्रभारी कोतवाली सोनप्रयाग ठाकुर सिंह रावत, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी, मुख्य आरक्षी राजे सिंह मुख्य आरक्षी अतुल लिंगवाल आरक्षी विनोद मौजूद रहे।
**boostaro**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.