देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में नगर निकाय चुनाव लड रहे प्रत्याशियो ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कोई जनता के द्वार पहुंचकर वोट मांग रहा है तो कोई ईश्वर से जीत की प्रार्थना कर रहा है। खासकर भाजपा प्रत्याशी चाहे वह पार्षद पद के हों या फिर मेयर पद के हर कोई ईश्वर के द्वार पहुंचकर अपनी जीत की प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल भी करनपुर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे जहां उन्होने लक्ष्मी नारायण सहित अन्य भगवानो की प्रतिमा के दर्शन किए एवं उनका आर्शीवाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सौरभ थपलियाल ने कहा कि ईश्वर सबकुछ करने वाले हैं। उनके आर्शीवाद के बिना एक कदम भी चलना मुश्किल है। वह ईश्वर से अपनी जीत की प्रार्थना और प्रदेश की सुख स्मृद्वि की प्रार्थना करने आये हैं। उन्होने कहा कि बात चाहे देश की हो, प्रदेश की हो या फिर नगर निकाय की। हर क्षेत्र का विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है। उत्तराखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन एवं सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनता है तो निश्चित रूप से ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्यो के नये आयाम स्थापित करेगी। देहरादून को एक आदर्श शहर बनाया जाएगा।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.