रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य योजना के अंतर्गत सारी–बिजराकोट मोटर मार्ग के 3.15 किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण कार्य हेतु 2.80 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सड़क के डामरीकरण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की अपेक्षा भी पूरी होगी। क्षेत्रीय जनता ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ग्राम्य विकास एवं MSME मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। मंत्री श्री चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।