एसएसपी दून की सख्ती हुड़दंगियों पर पड़ी भारी

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल की सख्ती हुड़दंगियों पर भारी पड़ी हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया। लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 01 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करते हुऐ हुड़दंग किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना व और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुड़दंग कर रहे 01 व्यक्ति नीरज सिंह रावत पुत्र धीरज सिंह रावत निवासी चन्द्रबनी ट्रासपोर्ट नयागाँव पटेलनगर उम्र 25 वर्ष को धारा 170 बीएनएसएस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS – Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170 पुलिस को बिना वारंट और बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति देती है, ताकि किसी संभावित संज्ञेय अपराध (Cognizable Offence) को होने से रोका जा सके। यह पुरानी दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 151 का नया रूप है।