देहरादून, 25 सितम्बर। दून पुलिस ने आज एक गुमशुदा बच्ची सकुशल परिजनों से मिलवाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई हैं। घर से निकली 05 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार सामान लेने घर से निकली 05 वर्षिय अबोध बालिका बच्चो के साथ खेल खेल में रास्ता भटक गई थी। बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दून पुलिस का आभार प्रकट किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रेमपुर माफी बाल्मीकि मंदिर देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा द्वारा कोतवाली कैण्ट पर सूचना दी गयी कि उनकी 05 पुत्री घर से बाहर दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी, जो अब तक वापस घर नहीं पहुँची, जिसे उनके द्वारा ढूंढने का काफी प्रयास किया गया परन्तु वह उन्हें कहीं नहीं मिली।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्काल कोतवाली कैंट पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका की तलाश हेतु उसकी फोटो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करते हुए आस-पास के थानों को सूचित किया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से भी बालिका के आने जाने के रास्ते के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे सार्थक प्रयासों के परिणाम स्वरूप बालिका को मात्र 02 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा जामुनवाला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची सामान लेने दुकान पर गई थी, जो बच्चों के साथ खेलते खेलते घर का रास्ता भटक गई तथा घूमते-घूमते जामुनवाला तक पहुँच गई। बालिका को सकुशल वापस पाकर बालिका के परिजनों द्वारा पुलिस टीम की गई त्वरित कार्यवाही व सार्थक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।