एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। प्रांतीय पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल आज कचहरी स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उनसे मिला और किच्छा में पंजाबी समाज के सिरमौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रांतीय पंजाबी महासभा के संरक्षक एवं किच्छा विधायक के साथ हुई बदतमीज़ी के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि एक जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना अत्यंत अशोभनीय एवं निंदनीय है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह एक विधायक पर ही हमला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और विधायिका पर कुठाराघात है। दोषियों के खिलाफ अब तक जो भी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है पंजाबी समाज उससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करे, जिससे पंजाबी समाज को महसूस हो कि उनके समाज के सिरमौर पर हमला करने वालों को उचित दंड मिला है। ज्ञापन देने वालों में हरीश नारंग, लाल चंद शर्मा, नीरज कोहली, सुनील मेसोन, गोपाल पुरी, राजीव पुंज, सुनील बांगा, नवनीत ओबेरॉय, विजय कोहली, इंदरपाल कोहली, मेजर सिंह, राजू गुलाटी, जितेंद्र खरबंदा, राजेश शर्मा, सतीश कपूर, कुलदीप सिंह ललकार सहित काफी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।