नाव में तिरंगा यात्रा का आयोजन

देहरादून, 10 अगस्त। आज भारतीय जानता युवा मोर्चा द्वारा भीमताल विधानसभा में एक नई एवं अनूठी पहल के तहत नाव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। लहरों के बीच शान से लहराता तिरंगा देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सुंदर संदेश दे रहा था। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक कनिष्क ढींगरा, मंडल अध्यक्ष व कार्यक्रम सह संयोजक सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना, देश के प्रति सम्मान और समाज में एकता का संदेश देने का संकल्प है।