देहरादून। जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पवेलियन ग्राउंड, देहरादून से हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली का मार्ग पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर कनक चौक, एस्टले हॉल चौक, भेल चौक, दिलाराम चौक, ब्रह्मकमल चौक होते हुए पुनः दिलाराम चौक, भेल चौक, एस्टले हॉल चौक एवं कनक चौक से होकर पवेलियन ग्राउंड पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिसर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव पौरी सहायक निदेशक, खेल एवं प्रमोद पांडेय जिला युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से साइकिल चलाने का संदेश दिया। यह आयोजन फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा युवाओं में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।