देहरादून। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। पर्वतीय अंचलों में तेज धूप और रात में तापमान गिरने से ग्लेशियरों में दरारें पड़ने और बर्फ के हिस्से खिसकने से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। हिमालयी क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। बताया जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगते हैं, जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।