सेलाकुई के साहसी मजदूरों के आन्दोलन को सीपीआई (एम) का पूर्ण समर्थन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 17 मई। सी.पी.आई. (एम.) देहरादून उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड राज्य समिति के राज्यसचिव राजेन्द्र पुरोहित ने जानकारी देते हुये बताया की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तराखण्ड इकाई सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान एवं बेहतर कार्य स्थितियों की माँग को लेकर संघर्षरत मजदूरों के इस ऐतिहासिक आन्दोलन के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करती है। हम सेलाकुई के उन हजारों साहसी श्रमिक-श्रमिकाओं के साथ खड़े हैं, जिन्होंने न्याय, सम्मान और अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आकर अपनी आवाज़ बुलंद की है। सेलाकुई में मजदूरों की लगातार अनदेखी की जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुज़ारा करना मुश्किल हो गया है। लेबर कमिश्नर और प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद भी मज़दूरों के साथ धोखा हुआ है। हम प्रशासन द्वारा मज़दूरों पर किए गए लाठीचार्ज, पथराव के आरोपों में 600 अज्ञात मज़दूरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने की माँग करते हैं। सी.पी.आई. (एम.) मजदूरों से अपील करती है कि वे संयम बनाए रखें और अपने संघर्ष को जारी रखें। हम प्रशासन से माँग करते हैं कि मजदूरों की माँगों को गंभीरता से सुना जाए और एक पारदर्शी वार्ता के जरिए, श्रम कानूनों का पालन किया आन्दोलन का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।लाठीचार्ज दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाऐ!पार्टी ने विण्डलास के मजदूरों के आन्दोलन का समर्थन किया है”