उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय आईपीएस द्वारा आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी का औचक निरीक्षण कर कार्य-प्रणाली व साफ-सफाई का जायजा लिया गया। पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं प्रधानलिपिक, आंकिक, महिला काउंसलिंग सेल, डीसीआरबी, समन सेल, आरटीआई, वाचक पुलिस अधीक्षक, साइबर, सत्यापन सेल, मीडिया सेल, आदि का निरीक्षण कर कार्यालय साफ-सफाई तथा पत्रावलियों के रख-रखाव के साथ कार्यों की समीक्षा की गयी, कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मगणों को रजिस्ट्रर व फाइलों को अध्यावधिक रखने, सूचनाओं का समय से आदान-प्रदान, ऑनलाइन पोर्टल को अपडेट रखने तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदन/सूचनाओं को निर्धारित समय के अन्दर प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में अग्निशमन/आपात उपकरणों को सही एवं कार्याशील दशा में रखने के साथ समय-समय उनको चैक करवाने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में इलेक्ट्रिसिटी तथा नेट कनेक्टीविटी की वायर अथवा उपकरणों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये गये।