पहलगाम नरसंहार में मृतक आत्माओ को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 26 अप्रैल। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा भारत के अभिन्न अंग कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा नरसंहार के विरुद्ध आक्रोश व इस घटना मे अपने जीवन खोने वाले जनों को आज गांधी पार्क देहरादून में केंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर भारत माता का मस्तक है। शरीर का भी चार भागो मे वर्गीकरण किया गया है उसी के अनुरूप चार वर्ण व चार वर्ग को एक सभ्य समाज में रखा गया है। मस्तक, भुजा व सीना, पेट और चरण। सनातन और सभ्य समाज की रक्षा मे ब्राह्मण समाज की प्रमुख भूमिका है। मुग़लकाल से प्रयास हो रहे है की ब्राह्मण यानि मस्तिक को खत्म करो कलांकित करो बाकी शरीर स्वंय खत्म हो जायेगा। भारत माता के मस्तक को कलंकित कर निर्दोष लोगो का नरसंहार करने वालों को कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है। समिति भारत सरकार व भारत की सम्पूर्ण जनता से आग्रह करती है की ऐसे समाज विरोधी तत्वों को दण्डित करने के लिए मिलकर हर स्तर पर कार्य करें देश की सेना व पुलिस का मनोबल बड़ा कर उनका हर सम्भव सहयोग करे। परमपिता हमले मे दिवंगत हुई सभी पुण्य आत्माओ को अपने अक्षयधाम मे स्थान दे उनके परिजनों को सबल प्रदान करें। श्रद्धांजलि मे अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, आभा बड़थवाल, अभय उनियाल, अजय वासिष्ठ, भारती जोशी, राजेश पंत, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, मधु शर्मा, प्रेम खुराना, रविन्द्र आनंद, सोनिया आनंद, विवेक कौशिक, वासु वशिष्ठ,सम्मलित हुए।