करवा चौथ का हिंदू धर्म में खास महत्व : श्रीमती गीता खन्ना

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चे के मंत्री करण घाघट द्वारा आज वार्ड नंबर 9 आर्य नगर में करवा चौथ के पावन अवसर पर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाने का कैंप आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती गीता खन्ना ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी और हिंदू संस्कृति की नीति से अवगत कराते हुए अपनी हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की करवा चौथ का हिंदू धर्म में खास महत्व हैं। आज करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना कर रहीं हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना गया है। यह पर्व पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में खुशहाली का महापर्व है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून धर्मपाल घाघट ने कहा की करवा चौथ का व्रत पति पत्नी के बीच अटूट बंधन का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में कभी परेशानी नहीं आती है। इसलिए सुहागनें अखंड सुहाग की कामना के लिए कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ महिलाओं का एक प्रमुख त्योहार है जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को मनाया जाता है। इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियाँ पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं और शाम को चंद्रमा दर्शन के उपरांत भोजन करती हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चे के मंत्री करण घाघट ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक ऋषभ पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून धर्मपाल घाघट, आकाश, रोहित, आकाश, विशाल, हिमांशु, सूरज, सौरभ, अमित पवार, अमित कुमार, महेंद्र, प्रदीप पवार आदि उपस्थित रहे।

One thought on “करवा चौथ का हिंदू धर्म में खास महत्व : श्रीमती गीता खन्ना

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *