भारी बारिश के बीच जन संवाद

देहरादून 10 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने आज भारी बारिश के बीच जन संवाद से लेकर जन समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत राजपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत क्रिश्चियन कॉलोनी में लोगों से मुलाकात की। जहां पर लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उपस्थित लोगों ने नवीन जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए उसके निवारण का भी आग्रह किया। इस कार्यक्रम में लोगो ने बढ़ चढ़कर अपनी समस्या को जोशी के समक्ष रखी जिनमें मोहल्ले में पानी भराव, गंदगी का अंबार लगा होना, आवारा कुत्तों का मोहल्ले में घूमना, स्ट्रीट लाइट का खराब रहना था। वहीं कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि इस वार्ड के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है बार-बार आग्रह करने के बाद भी उनके नाम को जोड़ा नहीं जा रहा है। नवीन जोशी ने सभी की बातों को सुनते हुए उनके साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया और साथ ही साथ मौजूद लोगों के सामने जोशी ने व्याप्त अव्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर उनके समस्या के निवारण करने को कहा। नवीन जोशी ने कहा कि यदि समय रहते उनकी समस्या का हल नहीं निकलता है तो वह नगर निगम घेराव भी करेंगे। वही जुटे लोगों ने नवीन जोशी को आश्वस्त किया कि इस बार नगर निकाय चुनाव में नवीन जोशी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाई जाएगी। नवीन जोशी के साथ प्रवक्ता आशीष नौटियाल, राहुल सोनकर राजा भाई, गिरिराज हिन्द्वान, सरताज, साजदा, आमिल आदिल,कृष्णा, शाहिदा, जमीला, अफरोज, आरती, शिवानी, गुड़िया, ज़ारा, रीना, अमीरा, पोली, आशा, विनोद, समीर, सरफराज, वसीम, सन्नी, सैफू, अंकुर, सायबा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

One thought on “भारी बारिश के बीच जन संवाद

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *