कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर में खुशियों ने फिर दी दस्तक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर में खुशियों ने फिर दस्तक दी है। मंत्री सतपाल महाराज को एक बार फिर दादा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके छोटे पुत्र सुयश रावत को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है। मध्यप्रदेश स्थित रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उनका एक पुत्र भी है। वर्षों बाद परिवार में कन्या रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पुत्रवधु मोहिना सिंह के मायके रीवा रियासत में भी कन्या रत्न की प्राप्ति पर चारों ओर खुशी का माहौल है।

One thought on “कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर में खुशियों ने फिर दी दस्तक

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *