असम राइफल्स के महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 17 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में असम राइफल्स के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से असम राइफल्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा की वे स्वयं असम रेजीमेंट व असम राइफल्स से बेहद करीब से जुड़े रहे और उन्होंने अपनी सेवा काल के दौरान पूर्वाेत्तर क्षेत्रों में सेवाएं दी है। महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखण्ड से असम राइफल में लगभग 6 हजार जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं लगभग 14 हजार पूर्व सैनिक हैं। असम राइफल्स में 10 प्रतिशत जवानों की संख्या उत्तराखंड से है जो की यहां के लिए गर्व की बात है। उन्होंने असम राइफल में उत्तराखण्ड के जवानों के योगदान की सराहना की।

One thought on “असम राइफल्स के महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *