रक्तदान को जनअभियान बनाएं और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें

एस. के.एम न्यूज़ सर्विस
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विधानसभा कोटद्वार के दुर्गापुरी स्थित एम.के.बी.एन. स्कूल में गुजरात सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए कण्वनगरी कोटद्वार के वीर सैनिकों एवं परिजनों की पावन स्मृति को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साह एवं सेवा भाव प्रेरणादायी रहा। उत्तराखंड राज्य की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय संकल्प है। इस पुनीत आयोजन के लिए ई समर्थिंग सोसाइटी एवं आधारशिला रक्तदान समूह कोटद्वार के सभी आयोजकों और सहयोगियों का हार्दिक आभार एवं साधुवाद। आइए, रक्तदान को जनअभियान बनाएं और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।