रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन ने की मेयर से मुलाकात, उत्पीड़न पर रोक का आश्वासन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। सीटू से संबंध रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल मेयर सौरभ थपलियाल से मिला। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने उन्हें ज्ञापन व रेहड़ी पटरी लगाने वाले की सूची सौंपी ओर बताया कि सीमेंट रोड, डीएल रोड व करनपुर आदि क्षेत्रों में पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं यदि इनके रोजगार को को छीना जाता है तो ये आर्थिक रूप से समाप्त होने से भूखमरी के कगार पर आ जाएंगे उन्होंने बताया कि ये व्यवसाय रसपान के किनारे बस्ती में रहते हैं ये बेहद गरीब लोग है। इस पर मेयर सौरभ थपलियाल ने आश्वस्त किया कि किसी के रोजगार पर हमला नहीं किया जाएगा व सभी को रोजगार का अधिकार है। इस अवसर पर सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, रवींद्र नौडियाल, बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश, हिमांशु चौहान, रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, महामंत्री मनीष कुमार, सोनू सोनकर, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।