एसकेएम न्यूज सर्विस
देहरादून। श्रीनगर गढ़वाल के अंकलेश्वर घाट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने जाने के विरोध में आज सेवला कलां अम्बेडकर भवन देहरादून के चौक, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। उत्तराखंड में लगातार कानून व्यवस्था फेल होती जा रही है तथा असामाजिक तत्वों का बोलबाला हो रहा है। इस पुतले दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के संचार सचिव वैभव वालिया ने किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए लगातार जनविरोधी काम हो रहे हैं। सरकार इन असामाजिक तत्वों खुली छूट दे रही है, ऐसा लगता है कि सरकार जानबूझकर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। संविधान निर्माता बाबा साहेब की मूर्ती पर कालिख पोतने की कड़े शब्दों में आलोचना की।
इस अवसर पर नेशनल एक्सन फोरम के राष्ट्रीय चैयरमेन नानक चन्द, वाइस चेयरमैन राव नसीम अहमद, पीयूष गौड़, अमन सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, कमल कांत, आयुष, अजय रावत, राम बाबू, कृष्ण कुमार, नथु सिंह, चन्दन सिंह, प्रेम सिंह, दिनेश, चरन सिंह, अमान, राजेश कुमार, फरहान आदि बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।