विधिक सेवा रथ को किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

रुद्रप्रयाग, 20 मार्च। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह, अशोक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती सुमन, सिविल जज (सी.डि.), जतिन मित्तल, सिविल जज (जू.डि.) द्वारा विधिक सेवा रथ (मोबाइल वैन) को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधिक सेवा रथ (मोबाइल वैन) द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सफलतापूर्वक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधिक सेवा रथ गुलाबराय मैदान, नगर पंचायत तिलवाड़ा, मयाली बाजार, जखोली तहसील, ग्राम पंचायत पांजणा, ग्राम पंचायत धारकोट तथा ग्राम पंचायत मुसाढुंग में पहुँचा, जहाँ आमजन को विधिक जानकारी प्रदान की गई। मोबाइल वैन में स्थापित प्रोजेक्टर के माध्यम से विधिक जागरूकता से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिनके द्वारा आमजन को सरल एवं प्रभावी ढंग से विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त “कानून ज्ञान माला” पुस्तिका का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विधिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा लोगों को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।