देहरादून,19 मार्च। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। नेहरु कॉलोनी क्षेत्र मे पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार, नई बस्ती क्षेत्र में रह रहे 325 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 69 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर 04 लाख 20 हजार रू. का जुर्माना किया।
अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शीतला विहार, सरस्वती विहार, गणेश विहार, नई बस्ती सी ब्लॉक में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यो से आकर रहने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़/ठेली लगाने वाले कुल 325 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों/ घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनका 04 लाख 20 हजार रू. का जुर्माना किया गया। इस दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 69 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।
अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: –
1- सत्यापन किये गए व्यक्तियों की संख्या – 325
2- 83 पुलिस एक्ट में किये गए चालान – 42
3- 83 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना: – 04 लाख 20 हज़ार रु०
4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या – 69