राजस्व वसूली कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के साथ राजस्व वसूली कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की । बैठक में तहसीलवार वसूली प्रगति तथा अवशेष वसूली प्रमाण पत्रों की गहनता से समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा के दौरान चौखुटिया एवं अल्मोड़ा तहसील के अमीनों द्वारा निर्धारित मानक से कम वसूली किए जाने पर संबंधित तहसीलदारों को अपने स्तर से प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक एवं तदनुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष मार्च 2026 में समाप्त हो रहा है, अतः उससे पूर्व ही फरवरी माह के भीतर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को वसूली कार्यों में तेजी लाने, लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किया जा सके। बैठक में तहसीलदार सदर ज्योति धपवाल जी सहित अन्य तथा वर्चुअली रूप से अन्य संबंधित शामिल रहे।