रुद्रप्रयाग। आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा सांसदों को संविधान के पालन की शपथ दिलाकर की गई।युवा संसद के प्रश्नकाल में विपक्ष ने सत्ता पक्ष से आतंकवाद, महिला सुरक्षा और महंगाई जैसे राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों पर प्रश्न किए। वहीं शून्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक विषयों पर प्रभावी व रचनात्मक बहस हुई, जिसमें प्रतिभागी युवा सांसदों ने गंभीरता व सजगता के साथ अपनी बात रखी।