डडुवादेवी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
पौड़ी। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग, पौड़ी द्वारा डडुवादेवी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजित पशु प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि अपर निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ. बी. एस. जंगपांगी एवं परियोजना निदेशक (लघु पशु) डॉ. डी. एस. बिष्ट उपस्थित रहे।
पौड़ी ब्लॉक में आयोजित पशु प्रदर्शनी में 43 पशुपालकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 87 पशु शामिल रहे, जिनमें बछिया, शंकर गाय, बद्री गाय, बैल जोड़ी, बकरा/बकरी व घोड़ा/खच्चर वर्ग सम्मिलित थे। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उज्याड़ी आशा देवी, डॉ. आलोक खंडूरी, डॉ. सीमांत नौटियाल, डॉ. एकता बिष्ट, डॉ. सुनिधि चौहान सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।