देवभूमि महा पर्यटन अभियान के तहत रैली का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग और ब्रह्मकुमारी संस्थान रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वाधान में “देवभूमि महा पर्यटन अभियान” तथा “मेरी संस्कृति मेरी पहचान” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से ब्रह्मकुमारी संस्थान भानाधार तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान ब्रह्मकुमार पीयूष ने सभी से जीवन में तनाव के बजाय मुस्कान को अपनाने की बात कही, वहीं ब्रह्मकुमारी ज्योति ने स्वस्थ, व्यस्त और मस्त रहने का संदेश दिया। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने छात्रों व युवाओं को अच्छी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। माय भारत–रुद्रप्रयाग के उपनिदेशक ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ब्रह्मकुमारी संस्थान को सद्विचारों के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाला संस्थान बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस सह संयोजक डॉ. अंविता सिंह, डॉ. आशीष नौटियाल, माय भारत–रुद्रप्रयाग के क्लाउड कॉर्डिनेटर विजय वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी-रुचि, प्रिया, डिंपल, हिमानी, दिव्यांशु, आकाश आदि उपस्थित रहे।