एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष सिंदूर का चोला धारण, पूजा अर्चना, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी के सानिध्य में हनुमान जी को सिंदूर का चोला धारण कराया गया। नए वस्त्र आभूषण धारण कर विशेष पूजा अर्चना के साथ पंडित कमल जोशी और मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन और विशेष आरती की गई। योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने दीप पर्व दीपावली की शुभ कामनाएं देते हुए विश्व शांति देश के चहुमुखी विकास देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। सायंकाल में दक्षिणमुखी हनुमान जी के चरणों में दीपोत्सव मनाया जाएगा और पुष्प वर्षा भी होगी। आज के कार्यक्रम में राम सेवक शर्मा, भगवती जोशी, गीता जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी,राघव शर्मा, हर्षपति रयाल, ऋषिपाल, पंडित राहुल बडोनी, पंडित हितेष पंत, संतोष कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।