एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के निजी आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री निशंक के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।
वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत को दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने हरीश रावत की हाल ही में हुई दुर्घटना के पश्चात उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूरी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री खंडूरी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। मुख्यमंत्री ने श्री खंडूरी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।